Tuesday, November 10

रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी कर रही जांच, पिता ने लिखित शिकायत देकर दोनों के खिलाफ दर्ज कराई थी प्राथमिकी

रांची। निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, मृतका के पिता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है।

मृतका के पिता ने इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। एसआईटी पिता की शिकायत में लगाए गए आरोपों समेत पूरे घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

इधर, पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर किए जाने के साथ उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Next Story
बिहार क्लब में 64 वर्षों से कायम है चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की आराधना
Exit mobile version