बोकारो: जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों और बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के अधिकारियों के बीच गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में आगामी SUB-PLC BSL के संबंध में उद्यमी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने समेत औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में BSL की ओर से तापस कुमार, महाप्रबंधक (R&B/R) और मनोज मंडल, वरीय प्रबंधक (R&B/R) मौजूद रहे। वहीं, जियाडा बोकारो प्रक्षेत्र की ओर से सन्नी कुमार, सहायक विकास पदाधिकारी ने बैठक में भाग लिया।
इस दौरान बोकारो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज, उद्यमी संकल्प, लघु उद्योग भारती, एससी/एसटी उद्यमी विकास संघ, बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड इंडस्ट्री एसोसिएशन समेत विभिन्न औद्योगिक एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य BSL और स्थानीय उद्यमी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर संवाद को और मजबूत करना रहा। साथ ही, आगामी SUB-PLC BSL से संबंधित आवश्यक जानकारी उद्यमी संगठनों तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक के माध्यम से BSL, जियाडा और स्थानीय उद्यमी संगठनों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देने तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विषयों पर समन्वय बेहतर करने पर जोर दिया गया।
