रांची: रांची के चौड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात बाइक सवार ने बच्चे को सड़क पर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, बाइक अपाचे थी। हालांकि, बाइक सवार की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार करे।
सूचना के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस बाइक सवार की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।
