Monday, September 21

बोकारो थर्मल। CCL कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद CBI की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान CMPF डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार

जानकारी के अनुसार, मामला गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग से करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए जनता नगर निवासी रसूल जमा से जुड़ा है। सेवानिवृत्ति के बाद उनका CMPF और पेंशन भुगतान लंबित था। आरोप है कि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और इसे जल्द पूरा कराने के एवज में दोनों क्लर्कों ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। लगातार परेशानी के बाद रसूल जमा ने धनबाद CBI कार्यालय में इसकी शिकायत की।

कर्मचारियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई थी

शिकायत मिलने के बाद CBI ने कथित रिश्वत मांगने के आरोपों का सत्यापन किया और दोनों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को योजना के तहत रसूल जमा 18 हजार रुपये लेकर गोविंदपुर परियोजना कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्होंने रकम दोनों क्लर्कों को दी, पहले से मुस्तैद CBI टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

CBI की टीम इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में करीब 11:30 बजे परियोजना कार्यालय पहुंची थी। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को CBI अपने साथ ले गई। अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। एजेंसी ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच भी शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े – TMC के दोनों गुट ममता और ऋतब्रत को मिला नया नाम और चुनाव चिह्न

 

Share.
Next Story
RKDF University के कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर का जन्मदिन समारोह बना सेवा का अवसर, रक्तदान से गौसेवा तक आयोजन
Exit mobile version