Thursday, November 5

यूको बैंक में दिनदहाड़े लूट के बाद फरार अपराधियों की तलाश में जुटी थी पुलिस, बाइक छोड़कर भागे आरोपियों को छापेमारी कर दबोचा

गिरिडीह: धनवार स्थित यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी और छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की घेराबंदी के दौरान अपराधी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी और धरमपुर-बांसडीह इलाके में छापेमारी कर उन्हें दबोच लिया।

बता दें कि गुरुवार को धनवार थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में घेराबंदी और वाहनों की जांच शुरू की गई थी।

इसी अभियान के दौरान पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में सफलता मिली। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Share.
Next Story
डीएवी नंदराज के वार्षिकोत्सव में 1000 बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, कृष्ण की चेतावनी ने बांधा समां
Exit mobile version