Saturday, November 28

कतरास और भूली धौड़ा में एक साथ चला छापेमारी अभियान, 50 जवानों की टीम ने की कार्रवाई

धनबाद। जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को CISF एरिया-04 कतरास की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 20 टन अवैध कोयला बरामद किया।

यह अभियान एरिया कमांडर सह सहायक समादेष्टा प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया। पहली कार्रवाई पांडेयडीह बस्ती के पास स्थित भूमि माइंस के ऊपरी हिस्से में की गई। यहां से टीम ने करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया।

वहीं, दूसरी छापेमारी भूली धौड़ा के समीप अम्बे माइंस प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर की गई। इस स्थान से भी लगभग 10 टन कोयला बरामद हुआ। दोनों जगहों पर की गई कार्रवाई में CISF एरिया-04 और एरिया-05 के करीब 50 जवान शामिल थे।

छापेमारी के बाद जब्त कोयले को आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित प्रबंधन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है। CISF की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हलचल बढ़ गई है।

 

Share.
Next Story
रॉयल्टी भुगतान के मुद्दे पर एकजुट हुए झारखंड के ठेकेदार, आंदोलन और कानूनी लड़ाई की बनी रणनीति
Exit mobile version