जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-13 के पास रविवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान चापड़ से हमला किए जाने की बात सामने आई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
तनाव के बाद क्यूआरटी तैनात
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने क्यूआरटी तैनात कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है, ताकि दोबारा किसी तरह का विवाद न हो।
आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हमले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।



