Tuesday, October 13

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में पेपर लीक और फर्जीवाड़े की जांच के बीच गिरफ्तार किए गए चारों सफल अभ्यर्थियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। CID की SIT ने शुक्रवार को चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें शनिवार को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद निवासी दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और बिहार के आरा निवासी उमेश कुमार राय के रूप में हुई है।

चारों आरोपी परीक्षा में हुए थे सफल

CID के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपी JSSC CGL परीक्षा के अभ्यर्थी थे और परीक्षा में सफल भी हुए थे। परीक्षा में कथित गड़बड़ी और फर्जीवाड़े की जांच के दौरान SIT को इन अभ्यर्थियों की भूमिका से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद शुक्रवार को चारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने आरोपियों से परीक्षा में उनकी सफलता, कथित पेपर लीक से जुड़े कनेक्शन और मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की।

अब आगे की जांच पर टिकी नजर

चारों आरोपियों को कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अब CID की जांच आगे बढ़ेगी। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था, सफल अभ्यर्थियों तक परीक्षा से जुड़ी जानकारी किस तरह पहुंची और इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल मामले में CID की SIT जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

इसे भी पढ़े – 1 सितंबर से बदल जाएगा सरकारी भुगतान का तरीका, अब कागज नहीं डिजिटल सिग्नेचर से होगा बिल पास

Share.
Next Story
क्यों हर साल 29 अगस्त को ही मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस ?
Exit mobile version