Friday, October 2

बोकारो थर्मल: मैदान पर चल रहे फुटबॉल मैच के बीच अचानक एक खिलाड़ी के गिरने से खेल का माहौल मातम में बदल गया। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में शनिवार को डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान 37 वर्षीय कजरा मुर्मू बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

कजरा मुर्मू गोमिया के खंभरा बस्ती के रहने वाले थे और बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेल रहे थे।

दूसरे खिलाड़ी से टक्कर के बाद गिरे

बताया गया कि मैच के दौरान कजरा मुर्मू की एक अन्य खिलाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद वह अचानक बेहोश होकर मैदान पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद आयोजन समिति के लोगों ने उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन

कजरा मुर्मू की मौत की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह उनके परिजन डीवीसी अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी भी अस्पताल पहुंच गए।

मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा

खिलाड़ी की मौत के बाद परिजनों और समर्थकों ने मुआवजे की मांग उठाई। इसी को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। परिजन और उनके समर्थक मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े रहे।

इसे भी पढ़े – मूसलाधार बारिश के बीच शहर से गांव तक बिजली संकट, कहीं 48 घंटे से गुल तो कहीं बार-बार कट रही बिजली

Share.
Next Story
JSCA में अंदरूनी खींचतान के बीच अटका टिकट का फैसला, 9 अक्टूबर के वेस्टइंडीज T20 की दर अब तक तय नहीं
Exit mobile version