Thursday, October 1

वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिशों के बीच राहत की खबर सामने आई है। राजा और उनके साथ रहे विनय की मदद के लिए Sana Yoga के सदस्यों ने कुल 28,500,000 VND जुटाए हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब ₹1,05,532 होते हैं। मिली रकम को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल करने के लिए मुख्य खाते से ट्रांसफर कर दिया गया है।

मदद के लिए जुटाई गई रकम और उसके ट्रांसफर की जानकारी भी साझा की गई है, ताकि सहयोग करने वाले लोगों को पैसों के इस्तेमाल को लेकर पूरी जानकारी रहे। इस पहल के जरिए Sana Yoga के सदस्यों ने मुश्किल समय में राजा और विनय की मदद के लिए आर्थिक सहयोग किया है।

राजा के परिवार की ओर से लगातार उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद से परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहा है।

संजय सेठ ने भी विदेश मंत्री से की मुलाकात

इधर, राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के मामले में रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी पहल की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजा कुमार वर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक मदद और कार्रवाई का आग्रह किया।

एक तरफ वियतनाम में स्थानीय स्तर पर आर्थिक मदद जुटाई गई है, वहीं दूसरी ओर भारत में भी परिवार और जनप्रतिनिधियों की ओर से पार्थिव शरीर को जल्द वापस लाने की कोशिशें जारी हैं।

इसे भी पढ़े – JHARKHAND DIGITAL EXCLUSIVE: वियतनाम में हुई दुर्घटना में मृतक राजा कुमार वर्मा का शव 3 दिनों में आएगा भारत

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
भू-धसान के खिलाफ कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा का जन आंदोलन, रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन
Exit mobile version