Saturday, October 24

जामताड़ा / रांची : झारखण्ड के जामतारा में शनिवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना विद्यासागर रेलवे स्टेशन और मददनकट्टा स्टेशन के बीच का है। रेलवे कर्मचारियों ने सुबह निरिक्षण के दौरान पोल संख्या 271/4 और 271/6 के बीच शवों को देखा और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गयी।

मृतकों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगेचिंगो गांव निवासी रघुनाथ मंडल के छोटे पुत्र रॉकी मंडल और नाजिया खातून के रूप में की गई। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान पुलिस को एक सोने की चैन, चप्पल-जूते और एक अपाचे बाइक (जेएच 21पी 8016) मिली है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामतारा भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

दो साल पहले पंचायत ने किया था अलग

ग्रामीणों ने बताया की मृतक रॉकी मंडल और नाजिया खातून के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के परिजनों के बीच नाराज़गी भी थी। दोनों के अलग अलग समुदायों के होने के कारण ग्रामीणों ने बीच करीब दो साल पहले बैठक भी हुई थी तब ये दोनों को अलग अलग रहने की नसीहत दी गयी थी। ग्रामीणों के अनुसार उस समय लड़को के पक्ष पर जुरमाना लगया गया था।

इसके बाद नाजिया के परिजनों ने करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी ईदगाह मोड़ क्षेत्र में कर दी थी। हालाँकि शादी के बाद भी नाजिया का मायके में आना जाना और रॉकी से संपर्क में रहने की आशंका जताई जाती थी. रेलवे ट्रैक पर मिले इन दोनों शवों ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए जिनका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगा।

Share.
Next Story
रांची महानगर काली पूजा समिति ने राजीव चटर्जी को किया सम्मानित, बैठक में शामिल होने का दिया आमंत्रण
Exit mobile version