Tuesday, October 13

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा आखिरी सोमवारी को ध्यान में रखते हुए बिना किसी की जानकारी सीधे देवघर पहुंची. आखिरी सोमवारी को बाबा बैजनाथ के जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में लोग देवघर पहुंचते हैं ऐसे में झारखंड पुलिस पर सुरक्षा और सुविधाओं की गंभीर जिम्मेदारी रहती है. डीजीपी ने सोमवार को देवघर में खुद मोर्चा संभाला और पूरे सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली.  उन्होंने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल भगवान शिव (बाबा बैद्यनाथ) का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की और राज्य की शांति, समृद्धि तथा जन-कल्याण की कामना की. मौके पर डीजीपी के साथ आईजी दुमका मयूर पटेल, देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर मौजूद थे.

डीजीपी ने जारी किए आवश्यक निर्देश
​पूजा-अर्चना के उपरांत, डीजीपी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
​

निरीक्षण के दौरान डीजीपी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश और व्यवस्थाएं:
​भीड़ प्रबंधन: मंदिर परिसर और प्रवेश/निकास द्वारों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
​सुरक्षा बलों की तैनाती: संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और सीसीटीवी निगरानी कक्ष का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने की ताकीद की।
​श्रद्धालु सुविधाएं: कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने और दूर-दराज से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
​इस दौरान पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद रहे।

Share.
Next Story
पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम की सदस्यता रद्द और माफी की मांग
Exit mobile version