श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तालाब प्रांगण में आज पूजा समिति की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। बताते चले कि छठ व्रतियों को पिछले 6 वर्षों से श्री चैती दुर्गा मंदिर की तरफ से पूजन की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।


समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में छठ व्रतियों को और भी बृहद पैमाने पर पूजन सामग्री दी जाने की तैयारी की जा रही है । इसके साथ ही आने वाले दिनों में प्रांगण में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी। बताया गया कि श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर समिति की ओर से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। इसी दिशा में आज छठ महापर्व के व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।



