रांची: दीपावली के उत्सव को खास बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से ‘दीप एंड डैज़ल – अ फेस्टिव ईवनिंग’ का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने मिलकर खुशियां बांटीं और मनोरंजक गतिविधियों के बीच शाम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में तंबोला, फन गेम्स, संगीत और कई मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों के साथ रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और आपसी मेलजोल का माहौल रहा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना था। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सिर्फ दीये जलाने का नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में प्रेम और एकता का प्रकाश फैलाने का भी अवसर है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका पूजा तोदी और वर्षा धनुका का विशेष योगदान रहा। शाखा की सदस्यों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यह जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।
