Friday, October 2

1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, महिला उद्यमियों के लिए पिंक हैंगर और बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क रहेगा आकर्षण

रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज यानी 1 अक्टूबर से जेसीआई (Junior Chamber International) का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाला यह आयोजन 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों से व्यवसायी और उद्यमी शामिल होंगे तथा विभिन्न श्रेणियों के करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे।

30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि मेले में बड़े ब्रांड्स के साथ स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित कई तरह के उत्पादों और सेवाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पिंक हैंगर बनाया गया है, जहां महिला उद्यमियों को स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी तैयार किया गया है, जिसमें विभिन्न तरह के झूले और मनोरंजन के साधन होंगे।

हर दिन होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

एक्सपो उत्सव के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 1 अक्टूबर को जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें बच्चे विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला का आयोजन होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को डॉग शो और ‘वॉयस ऑफ एक्सपो’, जबकि 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन के अंतिम दिन 7 अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और बुटीक एक्सपो फैशन शो का आयोजन प्रस्तावित है।

आयोजकों के अनुसार, एक्सपो में होने वाले कार्यक्रमों के लिए इस बार क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। दर्शक इसी माध्यम से कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पंजीकरण करने के साथ एंट्री टिकट भी बुक कर सकते हैं।

3 अक्टूबर को नाइट मार्केट, 6 को भजन जैमिंग

रांचीवासियों के लिए इस बार एक्सपो में विशेष रूप से 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रात 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टॉल खुले रहेंगे। साथ ही लाइव बैंड की प्रस्तुति भी होगी।

वहीं, 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

कई ब्रांड्स आयोजन से जुड़े

एक्सपो उत्सव 2026 के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के पावर्ड पार्टनर हैं। आयोजन को विभिन्न क्षेत्रों के कई ब्रांड्स का सहयोग भी मिल रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसीआई के रांची चैप्टर के अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता सहित संस्था के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। एक्सपो के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी हैं। आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खरीदारी और व्यापारिक गतिविधियों के साथ मनोरंजन, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
बड़गाई जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अब चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस का ट्रायल
Exit mobile version