रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। मां के निधन से अर्जुन मुंडा गहरे दुख में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी।
अर्जुन मुंडा ने अपनी मां को जीवन का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।” उन्होंने अपनी मां के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही बताया कि उनकी पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।
