Sunday, November 22

बुंडू में प्रशासन की बैठक, NDPS एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, अफीम की जगह नकदी फसलों की खेती के लिए किया जागरूक

रांची। बुंडू प्रखंड क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. इसको लेकर रविवार को बुंडू प्रखंड परिसर के सभागार में ग्राम प्रधानों और मानकियों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बुंडू थाना एवं दशमफॉल थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान शामिल हुए. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, वन विभाग के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में प्रशासन ने अवैध अफीम की खेती पूरी तरह बंद कराने और ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया. सभी ग्राम प्रधानों एवं मानकियों को NDPS एक्ट 1985 की धारा 47 के तहत नोटिस तामिला कराया गया. उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती पर लगातार निगरानी रखने और इसकी सूचना प्रशासन को देने का निर्देश दिया गया.
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी. ग्राम प्रधानों और मानकियों ने भी इस अभियान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. वहीं, बीडीओ और सीओ ने ग्रामीणों से अफीम की खेती का बहिष्कार कर इसके स्थान पर वाणिज्यिक और अन्य नकदी फसलें लगाने की अपील की. प्रखंड स्तर से बीज और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया.

Share.
Next Story
JPSC-JSSC पर छात्रों का सरकार को अल्टीमेटम, हजारीबाग महापंचायत से उलगुलान 2.0 का ऐलान
Exit mobile version