Tuesday, October 13

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए। वहीं, प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘युवाओं का भविष्य बेचना बंद करो’ जैसे नारे लिखी तख्तियां भी नजर आईं।

JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच भाजपा लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। पार्टी का आरोप है कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा ने अब सड़क पर उतरकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।

इसे भी पढ़े – JPSC भर्ती विवाद में ED की एंट्री, कथित धांधली पर दर्ज किया केस

Share.
Next Story
विधानसभा घेराव के लिए छात्रों का कूच, हजारों की भीड़ सड़कों पर
Exit mobile version