Tuesday, October 13

रांची: सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में संत जोसेफ क्लब स्थित IMA के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से जुड़े कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के दौरान IMA के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते और काता की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों की भी जानकारी दी गई, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में वे बदले हुए नियमों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

प्रशिक्षण शिविर के साथ खिलाड़ियों की ग्रेडिंग भी कराई गई। इसमें व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अदिति रेवा टोप्पो, प्रगति कुमारी, अनाया मृणालिनी कुजूर और आराध्य गजपति को सर्वश्रेष्ठ कराटे खिलाड़ी चुना गया।

नेशनल कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि खिलाड़ियों की तकनीक को और बेहतर एवं उन्नत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि आगामी कराटे प्रतियोगिताओं को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी लगातार जारी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमाशंकर महतो और अंजली कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़े – NHAI लगाएगा झारखंड की विफलताओं के पोस्टर्स ! CRPF और CISF की तर्ज पर CHPF (सेन्ट्रल हाइवे प्रोटेक्शन फोर्स) के गठन की कवायद

Share.
Next Story
रांची में बिजली संकट से मिलेगी राहत, बनेंगे 3 स्मार्ट ग्रिड
Exit mobile version