Wednesday, October 14

नई दिल्ली: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के छात्र आंदोलन समेत JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, CBI जांच, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और खनिज संपदा की कथित लूट जैसे मुद्दों को गृह मंत्री के सामने रखा।

सांसद जायसवाल ने गृह मंत्री को बताया कि JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सीटों की खरीद-बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कराई जा रही CID जांच की निष्पक्षता और प्रभावशीलता को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों की जवाबदेही तय हो।

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक भर्ती परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके विश्वास से जुड़ा है। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को भी अमित शाह के सामने प्रमुखता से रखा।

कानून-व्यवस्था और खनिज लूट का मुद्दा भी उठाया

मनीष जायसवाल ने झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने राज्य में बढ़ते संगठित अपराध, खनिज संपदा की बड़े पैमाने पर कथित लूट और हजारीबाग, रामगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार से जुड़े मुद्दों की जानकारी गृह मंत्री को दी।

सांसद ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, राज्य की कानून-व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि इन सभी गंभीर विषयों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

इसे भी पढ़े – सावन की सोमवारी पर भक्ति की अनोखी तस्वीर, मन्नत पूरी होने पर घुटनों के बल चढ़ीं पहाड़ी बाबा की सीढ़ियां

Share.
Next Story
बोकारो में 53,224 किसानों को फसल बीमा से जोड़ने का लक्ष्य, 31 अगस्त तक मिलेगा मौका
Exit mobile version