Friday, October 2

जमशेदपुर: गुरुवार देर रात घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे फल विक्रेता पर अचानक गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने फल विक्रेता आबिद हुसैन उर्फ राजा पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

हमले में आबिद के बाएं हाथ में दो गोलियां लगीं। इनमें से एक गोली हाथ को आर-पार कर गई। फायरिंग के बाद घायल अवस्था में आबिद को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों की पहचान और हमले के कारणों की जांच कर रही है।

Share.
Next Story
गंगा कटाव से रेल परिचालन पर असर, साहिबगंज-तीनपहाड़ रेलखंड की डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद
Exit mobile version