Friday, October 2

रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नायरा पेट्रोल पंप, जरिया के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share.
Next Story
निजी कार पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमने वालों की अब खैर नहीं, जमशेदपुर में जांच अभियान तेज
Exit mobile version