Monday, November 23

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए बुलाए गए एक व्यक्ति ने अचानक पुलिसकर्मियों पर ही चाकू से हमला कर दिया। दरअसल आरोपी नबील किसी पारिवारिक शिकायत के सिलसिले में दिल्ली के जमा मस्जिद थाना पूछताछ के लिए बुलाये गए थे। जहां आरोपी ने थाने के पुलिसकर्मियों पर ही चाकू से हमला कर दिया जिसमे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी को पकड़ने के क्रम में और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए मतलब कुल नौ पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मियों को पहले संजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दिल्ली सेंट्रल के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला अपनी बेटी के साथ जामा मस्जिद थाने पहुंची थी। दोनों ने नबील के खिलाफ घर में परेशान करने और दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सब-इंस्पेक्टर अजय ने नबील को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस के अनुसार, थाने पहुंचने के बाद नबील ने अचानक चाकू निकाल लिया और सब-इंस्पेक्टर अजय के चेहरे तथा गर्दन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों पर भी उसने चाकू से वार किए। इसके बाद आरोपी थाने से फरार हो गया।

पुलिस एनकाउंटर में आरोपी को लगी छह गोली

घटना के बाद दरियागंज, जामा मस्जिद और अन्य पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने चितली कब्र इलाके के पास उसे घेर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर फिर से चाकू से हमला कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। डीसीपी के अनुसार, पुलिस ने कुल आठ गोलियां चलाईं, जिनमें से छह गोलियां आरोपी को लगीं।

पुलिस के अनुसार, नबील के खिलाफ दरियागंज थाने में पहले से मारपीट का मामला दर्ज है। शुरुआती जानकारी में आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ प्रतीत हुआ है। उसकी मां और बहन की ओर से भी घर में गाली-गलौज, मारपीट और परेशान करने की शिकायत की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share.
Next Story
योग प्रतियोगिता में नम्रता कुमारी बनीं ‘योग ज्योति’ और ‘योग सुंदरी’, दीपू लोहार ने जीता 20-20 कॉन्टैक्ट का खिताब
Exit mobile version