Monday, November 23
-जेएससीए की विशेष आमसभा में हुए हंगामे को लेकर दर्ज हुआ था मामला, रांची जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुनील कुमार सिंह और जीतू पटेल थे आरोपी

रांची। करीब 12 वर्षों से न्यायालय में लंबित एक मुकदमे का अंत हो गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी की अदालत ने आवश्यक तथ्यों और साक्ष्यों के अभाव में सदर थाना कांड संख्या 08/14 और जीआर केस संख्या 37/14 को खारिज करते हुए मामले का निष्पादन कर दिया। यह मामला चार जनवरी 2014 से न्यायालय में लंबित था। इसमें रांची जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं जेएससीए के आजीवन सदस्य सुनील कुमार सिंह तथा क्लब/स्कूल प्रतिनिधि जीतू पटेल आरोपी थे।
मामला हजारीबाग के तत्कालीन सचिव संजय सिंह की ओर से दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा था। चार जनवरी 2014 को हजारीबाग के सनराइज होटल में जेएससीए की विशेष आमसभा (एसजीएम) आयोजित की गयी थी. बैठक में सुनील कुमार सिंह, जीतू पटेल, लातेहार के विनीत मधुकर, विजयकांत दुबे और उदयभान समेत पांच सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने के प्रस्ताव की पुष्टि होनी थी। आरोप था कि संबंधित सदस्यों को बैठक में अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया और उन्हें हॉल में प्रवेश करने से भी रोक दिया गया।

Share.
Next Story
विशेष सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक, MMDR और SIR पर सरकार के रुख के विरोध की रणनीति तय
Exit mobile version