साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में इनकाउंटर
झारखंड के अपराध जगत से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। यह कार्रवाई जामताड़ा जिले में उस समय हुई, जब वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।
रविवार को साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्ट
जानकारी के अनुसार, सुजीत सिन्हा को रविवार को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। पुलिस की कैदी वैन जामताड़ा जिले से गुजर रही थी। इसी दौरान कैदी वाहन का टायर पंक्चर हो गया और गाड़ी स्कीट कर सड़क से नीचे उतर गयी. सुजीत को दूसरे वाहन में शिफ्ट करने के दौरान उसने पुलिस पर हमला कर हथियार छीना और पुलिस पर गोलियां चलाने लगा.
पुलिस का हथियार छीना
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारकर ले जा रहे थे, उसने मौका देखकर एक जवान का हथियार छीन लिया और भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
कई मामलों में है चार्जशीटेड
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सुजीत पर कई मामले विचाराधीन हैं जिनमें वो चार्जशीटेड है। घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सुजीत सिन्हा की मौत को झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
