एआई के तेज़ी से बढ़ते प्रभाव के बीच इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नई तकनीक के पीछे भागने के बजाय अपने मूल सिद्धांतों की समझ मज़बूत करनी चाहिए। यह बात यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के प्राध्यापक डॉ. उदय बी. सिंह ने सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित एक्सपर्ट टॉक के दौरान कही। इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक उपयोग पर केंद्रित यह कार्यक्रम सरला बिरला विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के बीच हुए शैक्षणिक करार के तहत आयोजित किया गया। डॉ. सिंह यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के बायो-प्रोडक्ट्स एंड बायोसिस्टम्स इंजीनियरिंग विभाग में प्राध्यापक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। केवल…
Author: Kritika Priya
झारखंड की राजधानी रांची में घुटना प्रत्यारोपण के इलाज में एक नई तकनीक जुड़ गई है। पारस एचईसी हॉस्पिटल में अब उन्नत एआई आधारित रोबोट्रिक्स प्लस तकनीक की मदद से पर्सनलाइज्ड टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) किया जा रहा है। अस्पताल में यह सिस्टम आने के बाद पिछले एक महीने में इसकी सहायता से सात घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की जा चुकी हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल अस्पताल के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ विवेक कुमार डेविड कर रहे हैं। मरीज की शारीरिक बनावट पर आधारित योजना रोबोट्रिक्स प्लस मरीज की शारीरिक संरचना और घुटने के प्राकृतिक एलाइनमेंट को ध्यान…
जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ो गांव में गुरुवार को एक कुएं से सात कुत्तों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में मृत जानवर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा होने लगी। घटना के बाद बोड़ो निवासी मोहम्मद फैजी आलम ने पचंबा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। अब तक इस सवाल का कोई स्पष्ट उत्तर…
झारखंड की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सुधार की माँग एक बार फिर सड़क की ओर बढ़ती दिख रही है। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य सरकार को चेताया कि 18 अक्टूबर 2026 तक उसकी माँगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो राज्यव्यापी ‘छात्र महापंचायत’ बुलाई जाएगी। मंच के अनुसार इसी महापंचायत में आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। “सरकार का रवैया उदासीन” मंच का आरोप है कि सुधार के मुद्दे पर सरकार का रुख उदासीन है। विज्ञप्ति में कुणाल प्रताप के हवाले से कहा गया है कि परीक्षाओं में सुधार से जुड़ी “जायज माँगें” 18…
धनबाद स्थित सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) का 85वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देश के विकास, खनन क्षेत्र की सुरक्षा और शोध की भावी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। संतुलित विकास पर जोर समारोह के मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के महानिदेशक रवींद्र टी. मांडेककर रहे। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए वैश्विक, सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों का समाधान वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खोजना होगा। उनके अनुसार, विकास को सिर्फ सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि के पैमाने पर…
वियतनाम के पर्यटन नगर दलात से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में झारखंड के दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कदमा के शास्त्रीनगर निवासी विनय यादव और रांची निवासी राजा कुमार वर्मा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम की है। स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर दलात से डोंग नाई सिटी की तरफ रवाना हुए थे। रास्ते में प्रेन्न पास स्थित दतानला वाटरफॉल के निकट एक तीखे मोड़ पर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त…
शहर के बिष्टुपुर इलाके में स्थित LIC बिल्डिंग में देर रात अचानक आग भड़क उठने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में आग ने बिल्डिंग के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसमान में धुएं के गुबार उठते देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने आग को बगल की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए तुरंत मोर्चा संभाला। करीब चार घंटे तक चली इस जद्दोजहद के बाद आखिरकार आग…
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित कुमार टोली, चुना भट्ठा, श्री नारायण प्रजापति पथ निवासी 26 वर्षीय राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। राजा कुमार वर्मा पेशे से योगा टीचर थे और वियतनाम में योग प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन शाम राजा कुमार वर्मा वियतनाम के एक निजी घर में योग का प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि राजा कुमार वर्मा की मौके पर…
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित अंटालिया में आयोजित विशेष पूजा एवं सांस्कृतिक आयोजन में रांची के सिद्धार्थ चौधरी भी शामिल हुए। भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में गणपति की आराधना के साथ संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। अंटालिया में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ अन्य आमंत्रित अतिथियों ने भी हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक भारतीय परिधान, भक्ति संगीत और गणेश पूजा का माहौल देखने को मिला। मंच पर कलाकारों ने भक्ति गीतों और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जबकि आयोजन स्थल को फूलों और पारंपरिक…
आखिर क्या हुआ है रांची क्लब के सदस्यों को? किसी की दिलचस्पी चुनाव में नहीं…एक ही टीम के 9 सदस्य सभी 9 पद पर लड़ रहे चुनाव, दूसरी टीम ही नहीं बन पाई रांची क्लब चुनाव में डेमोक्रेसी साफ तार तार नजर आ रही है। चुनावी मैदान में इस बार मुकाबला एकदम एकतरफा हो गया है जिसके कारण सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ संदीप साहू समेत नौ सदस्यों की मजबूत टीम है, तो दूसरी तरफ कोई टीम ही नहीं बन पाई। यह तो भला हो दो निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक जलान और आनंद जलान का जिन्होंने चुनाव में कम…
