रांची। झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के वरिष्ठ मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। सुरक्षा और सरकारी वाहन विवाद के बाद अब उनके सरकारी गाड़ी को लौटाने की चर्चा तेज है और आगे निजी वाहन से चलेंगे। पहले 16 सुरक्षाकर्मी और तीन वाहन, फिर पूरी Y श्रेणी सुरक्षा, और अब सरकारी गाड़ी — पिछले एक सप्ताह में यह उनका तीसरा बड़ा कदम है। मंत्री का यह रुख राज्य की गठबंधन सरकार में जेएमएम-कांग्रेस रिश्तों में असहजता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि किसी आधिकारिक बयान से नहीं हुई…
Author: Kritika Priya
बोकारो। बोकारो जिले में बाजारों में एक्सपायर्ड (अवधि पार कर चुकी) बीयर की अवैध बिक्री का मामला सामने आने के बाद उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। कार्रवाई की जद में आए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है, जिससे उनकी नौकरी पर भी खतरा मंडराने लगा है। डिपो प्रबंधक और लेखापाल का हुआ तबादला जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर डिपो प्रबंधक अरविंद कुमार और लेखापाल का तत्काल प्रभाव से तबादला कर…
रांची। झारखंड को औद्योगिक निवेश के मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने जिंदल समूह ने राज्य में स्टील, परमाणु ऊर्जा और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में ₹70,000 करोड़ से अधिक के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से राज्य में लगभग 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है, जबकि इससे जुड़े उद्योगों और सेवा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा। निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा स्टील सेक्टर में जिंदल समूह के निवेश प्रस्ताव का केंद्र बिंदु रामगढ़ जिले के पतरातू में प्रस्तावित एकीकृत स्टील संयंत्र है, जो…
रांची: पंडरा थाना परिसर में महिला द्वारा पुलिस हिरासत में आत्महत्या की कोशिश किए जाने की घटना ने सियासी हलकों में भी हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रवक्ता पातुल शाहदेव ने हमारे पोर्टल पर प्रकाशित इस खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए मामले को गंभीर बताया और पुलिस प्रशासन से सीधा सवाल पूछा है। क्या लिखा भाजपा प्रवक्ता ने अपने पोस्ट में पातुल शाहदेव ने लिखा कि राजधानी रांची से यह खबर बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि पंडरा थाने के पुलिस हाजत में पत्नी द्वारा खुदकुशी की कोशिश आखिर कैसे…
पंडरा थाना कस्टडी मामले में पति का बड़ा दावा — पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल पंडरा थाने के भीतर महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश के मामले में अब पीड़िता के पति दिनेश कुमार ने हमारे संवाददाता को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। दिनेश ने पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। “एक रात पहले हुई थी गिरफ्तारी” दिनेश कुमार के मुताबिक, पड़ोसी के घर में हुई चोरी के मामले में एक रात पहले पुलिस ने उन्हें, उनकी पत्नी और पत्नी के भाई अमन सिन्हा को हिरासत में लिया था। दिनेश…
