रांची। देश के होटल उद्योग में तेजी से अपनी पहचान बना रहे ट्रेवोन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स समूह ने राजधानी रांची में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए कॉर्पोरेट यात्रियों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस अपनी नई इकाई की शुरुआत की घोषणा की है. समूह ने इस पहल को कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया है. शहर के बीचोंबीच 40 कमरों वाला आधुनिक होटल ट्रेवोन होटल रांची, शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार अपर बाजार के न्यू डेली मार्केट क्षेत्र में, 9 मेन रोड, हनुमान मंदिर के पीछे स्थित है. होटल में कुल…
Author: Kritika Priya
जामताड़ा। देश भर में साइबर ठगी के गढ़ के रूप में कुख्यात रहे जामताड़ा जिले में पुलिस ने एक बार फिर संगठित साइबर अपराध नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से भोले-भाले लोगों को ठगने का धंधा चला रहे थे. गुप्त सूचना पर हुई समन्वित छापेमारी एसपी सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर की गई. साइबर डीएसपी अमित रविदास की अगुवाई में गठित एक विशेष टीम ने…
रांची। नीट यूजी 2026 में जिले के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं, और इसी उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए शनिवार को बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से शहर में भव्य NEET विक्ट्री सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. सफलता से सराबोर छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और उत्साह भरे नारों के बीच शहर की सड़कों पर विजय रैली निकाली, जिसने पूरे शहर का माहौल जश्न में बदल दिया. दो अलग-अलग रैलियों ने बांधा शहर में उत्साह आयोजन के तहत शहर में दो जगहों से विजय रैलियां निकाली गईं. पहली रैली नगड़ा टोली…
रांची में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, डूरंड कप के 135वें संस्करण की ट्रॉफी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति को जीवित रखना ही जीवन की सार्थकता है, और भारतीय सेना द्वारा रांची को यह अवसर दिया जाना राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहला मौका है जब यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रांची में आयोजित होने जा रहा है, जिसे झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की खेल प्रतिभाओं ने देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, और यह आयोजन उस पहचान…
गिरिडीह/बोकारो। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने दुगदा कोल वाशरी क्षेत्र में विस्थापित रैयतों के साथ हो रही कथित मारपीट और प्रबंधन की मनमानी को लेकर बोकारो जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र लिखा है। पत्र का विवरण सांसद कार्यालय से जारी पत्र (पत्रांक 1323/2026-27, दिनांक 12/07/2026) बोकारो के उपायुक्त को संबोधित है। पत्र का विषय है — “दुगदा कोल वाशरी के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के नियम विरुद्ध गलत तरीके से रैयतों को विस्थापित करते हुए मारपीट की घटना के संबंध में, 10/07/2026 को विस्थापित रैयतों द्वारा सौंपे गए आवेदन/अभ्यावेदन पर कार्रवाई की प्रार्थना।” पत्र में…
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान चलाने वाली पुलिस और सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गिरिडीह में सुरक्षा एजेंसियों ने अजय महतो, जिसे “टाइगर” के नाम से भी जाना जाता है, को हथियार सहित दबोच लिया है। इस माओवादी नेता पर पहले से 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है, जिससे नक्सली नेटवर्क और अतीत में हुई कई घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसियां जल्द ही इस मामले में और खुलासे कर सकती हैं। अजय महतो प्रतिबंधित संगठन भाकपा…
108 डायल संभाल रही एजेंसी पर इरफान करेंगे प्राथमिकी सिविल सर्जन को शोकॉज अब केवल सदर अस्पताल से संचालित होगा एंबुलेंस स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दे दिया है. इरफान का दावा है कि वह लगातार स्वास्थ्य विभाग को UP करने और उस आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं वहीं विभाग के ही कुछ लोग उसे DOWN करने में लगे हैं. इरफान अंसारी ने साफ कर दिया कि उन्होंने सिविल सर्जन को शोकॉज कर दिया है. 108 डायल एजेंसी पर होगा केस 108 डायल एजेंसी को संभाल रही एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. अब…
रांची। झारखंड की न्यायिक व्यवस्था के इतिहास में दर्ज सबसे संगीन मामलों में गिने जाने वाले 1999 के बोकारो सामूहिक दुष्कर्म कांड में झारखंड हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए दोषी युनुस अंसारी की समयपूर्व रिहाई की याचिका ठुकरा दी है। न्यायमूर्ति आर. मुखोपाध्याय की एकल पीठ ने साफ किया कि जेल में बिताए गए वर्षों की संख्या भर से किसी दोषी को छूट का हक अपने आप नहीं मिल जाता, खासकर तब जब अपराध की प्रकृति इतनी जघन्य हो। अदालत के सामने दोषी की ओर से यह तर्क रखा गया था कि वह 24 वर्ष 2 महीने से…
17 जून के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी दे रहे धमकी, घर में तोड़फोड़ के बाद स्कूटी छोड़कर फरार आरोपी जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून को हुए कथित अपहरण और जानलेवा हमले के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से मुख्य आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। क्या है मामला पीड़ित पक्ष के अनुसार,…
धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र स्थित कतरास मोड़ पर पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले ने अब भावुक मोड़ ले लिया है। कतरास पथराव कांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के घर में मातम जैसा माहौल है। एक कच्चे मकान में बैठी युवती फूट-फूटकर रोते हुए अपने भाई की बेगुनाही की दुहाई दे रही है। बार-बार सिसकियों में टूटती उसकी आवाज़ बता रही है कि कतरास केस में यह गिरफ्तारी परिवार के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। कतरास मोड़ पर 12 जुलाई को हुई थी घटना मामला 12 जुलाई का है, जब…
