रांची: मधुपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) में डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल, रांची की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ छात्राओं ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।



