Wednesday, September 9

रांची: चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को उठाने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौनक राजपूत का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि रौनक के करीबी लकी के साथ विधायक पुत्र सौरभ का विवाद हुआ जिसको लेकर लकी ने रौनक को फोन कर बुलाया और मारपीट के बाद रौनक और उसके दोस्तों ने विधायक के बेटे को उठा लिया. इस बीच अपहरण की सूचना से राजधानी  में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विधायक के बेटे को खोज निकाला। प्रारंभिक जानकारी में मामला किसी आपराधिक साजिश के बजाय आपसी विवाद का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो विधायक के बेटे के साथ जबरदस्त मारपीट भी की गयी है. विधायक की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद रांची पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। बताया गया कि 3-4 स्कॉर्पियो से पहुंचे लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन अपने साथ ले गए।

थार से खुला राज

घटना के बाद युवक की थार यूनिवर्सिटी गेट पर खड़ी मिली, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए। पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करते हुए युवक की तलाश शुरू की और बाद में उसे खोज निकाला। युवक के मिलने के बाद अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। युवक से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई, मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और उसे वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की नौबत क्यों आई। प्रारंभिक तौर पर आपसी विवाद इस पूरे घटनाक्रम की वजह बताया जा रहा है। इसी विवाद के दौरान मारपीट और युवक को जबरन वाहन में ले जाने की बात सामने आई है।

इनके नाम की भी चर्चा

 इस घटना में जिन युवकों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें रौनक सिंह राजपूत, राहुल गुप्ता, रोहित सिंह उर्फ टूटू, प्रकाश गुप्ता, आयुष मिश्रा, बाबूसिंह आयुष और प्रीतम सिंह के नाम शामिल हैं। हालांकि, इन सभी की भूमिका को लेकर फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए पूछताछ और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि जिस युवक के अपहरण की सूचना से राजधानी में सनसनी फैल गई थी, उसे पुलिस ने खोज निकाला है। अब पुलिस के सामने इस पूरे विवाद की असली वजह और घटनाक्रम को स्पष्ट करने की चुनौती है।

इसे भी पढ़े – आखिर कौन हैं बुंडू के बालूचोर?

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
ITR भर दिया, फिर भी नहीं आया रिफंड? जानें कहां फंसा है पैसा और कैसे करें ट्रैक
Exit mobile version