रांची: JCI रांची की ओर से सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े गांव लाबेद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की जानकारी देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
समारोह के दौरान बच्चों के बीच कॉपी, स्टेशनरी, चॉकलेट और मिठाइयों का वितरण किया गया। उपहार मिलने के बाद बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
सामुदायिक विकास को लेकर JCI की पहल
JCI रांची के अध्यक्ष JC अभिषेक जैन ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत लाबेद गांव से लगातार जुड़ी हुई है। सामुदायिक सहभागिता के जरिए गांव के विकास और बच्चों के बीच सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे आयोजन बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में JC अभिषेक जैन, अध्यक्ष JCI रांची, JC साकेत अग्रवाल, सचिव, JC अनुभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष-कम्युनिटी, JC अंकित मोदी, निदेशक-लाबेद, JC ऋषभ छापरिया, निदेशक-कम्युनिटी आउटरीच, JC आदित्य जालान, प्रोजेक्ट चेयरमैन और JC आशीष अग्रवाल, को-प्रोजेक्ट चेयरमैन समेत JCI रांची के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, प्रगति और समृद्धि के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
इसे भी पढ़े – JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सरकार की पहल, 17 अगस्त को छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया
