रांची: JPSC-JSSC की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और पहल की है। जिला प्रशासन की ओर से आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और ADM, लॉ एंड ऑर्डर ने आंदोलनरत छात्रों को जानकारी दी है।
सरकार की इस पहल को लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बातचीत का रास्ता खोलने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। छात्रों की ओर से भी पहले सरकार के साथ संवाद के जरिए मामले का समाधान निकालने की अपील की गई थी।
अब सबकी नजर 17 अगस्त को प्रस्तावित बैठक पर है। बैठक में छात्रों की मांगों, परीक्षा से जुड़े विवाद और आगे की रणनीति पर बातचीत होने की संभावना है।
इसे भी पढ़े – प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर आ रही APK फाइल से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले बरतें ये सावधानी
