Wednesday, October 14

पलामू: नवाबाजार थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमर जीत चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक हथियार प्रथम दृष्टया अवैध प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बरामद पिस्टल को जब्त कर लिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है।

इसे भी पढ़े – ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की नई तारीख जारी, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Share.
Next Story
गांव में खेती, कैमरे के सामने मॉडल वाला अंदाज… कौन हैं झारखंड के निशांत केरकेट्टा, जिनके Fashion Sense का Instagram हुआ दीवाना?
Exit mobile version