Sunday, November 29

NH-33 पर आधी रात को स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर, नालंदा से मंदिर में पूजा करने आ रहे थे 14 लोग, एक की हालत गंभीर

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर पैंकी के समीप रात करीब दो बजे स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के जंघरों गांव से 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आ रहे थे। इसी दौरान पैंकी के पास उनकी गाड़ी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

Share.
Next Story
Dhanbad News: CISF ने जब्त किए 51 विस्फोटक व खनन मशीनें, 24 संदिग्ध पकड़े गए
Exit mobile version