रांची। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी मतदान केंद्रों विशेष शिविर आयोजन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार आगामी 22 और 23 अगस्त को द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर होगा और दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। बता दे “कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे न” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में नए मतदाताओं यानी जो 18 साल के है वह अपना नाम मतदाता सूची शामिल करा सकते हैं।
एक बूथ परहोंगे सभी सदस्य के नाम
बता दे यदि किसी परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं या वर्तमान मतदान केंद्र घर से काफी दूर है तो उनको काफी राहत मिलने वाली है। क्यूंकि अब परिवार के सभी सदस्यों का नाम नजदीकी मतदान केंद्र पर एक साथ स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म 8 भरा सकते है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी विदेशी नागरिक इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग न ले।
18 वर्ष की उम्र के पत्र भारतीय भी नाम जुड़वा सकते है
शिविर के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरा करने वाले पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इससे नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
यहां तक कि मतदान केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के साथ नागरिकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदक ECINET मोबाइल ऐप या आयोग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से सीधे संबंधित फॉर्म भर सकते हैं।
सहायता के लिए जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर
पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 18003311950 और वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अंतिम विशेष शिविर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने की अपील की है।
