रांची, 15 अगस्त 2026। आनंद विहार, कडरू स्थित लिटिल हार्ट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण, नृत्य और नाटक के माध्यम से देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा चतुर्थ की इशानी और कक्षा एक की अवनि ने हिंदी कविता प्रस्तुत की। वहीं कक्षा चतुर्थ की वेदेही ने हिंदी में भाषण देकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।
कक्षा एक की इशानवी ने अंग्रेजी में भाषण दिया, जबकि कक्षा एक की अदविका ने अंग्रेजी कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विविधता जोड़ी।
इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह भर दिया। BPN कक्षा के बच्चों ने “नन्हा मुन्ना राही हूँ” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। Nur-A के बच्चों ने “मेड इन इंडिया”, Nur-B के बच्चों ने “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ झाँकी हिंदुस्तान की” और L.K.G. के बच्चों ने “फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी” पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
U.K.G. के विद्यार्थियों ने “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कक्षा एक से चतुर्थ तक के विद्यार्थियों ने “देश रंगीला” और “धरती सुनहरी” जैसे देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को देशप्रेम से भर दिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक “हमें आजादी कब मिलेगी” रहा। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।
विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों के बीच देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उनका ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत के माध्यम से विद्यार्थी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर रहा।
इसे भी पढ़े – NUSRL में देशभक्ति के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, ब्रिगेडियर झा ने छात्रों को दिखाया राष्ट्रसेवा का रास्ता


