रांची: UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, UGC NET की परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर 2026 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अब जारी शेड्यूल के आधार पर अपने विषय की परीक्षा तिथि और समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित पाली के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
विषयवार जारी किया गया परीक्षा शेड्यूल
एनटीए ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनके विषय की परीक्षा किस तारीख को और किस पाली में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जारी कार्यक्रम में अपने विषय की परीक्षा तिथि और शिफ्ट को ध्यान से देख लें।
परीक्षा से पहले जरूरी निर्देशों पर दें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने और अन्य जरूरी तैयारियों की योजना पहले से बना लेनी चाहिए। इसके साथ ही परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा की पूरी समय – सरणी यंहा देखें
