रांची। दीपावली का त्योहार सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से जनसेवा कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों ने बारियातू स्थित गुरुनानक होम पहुंचकर बच्चों के बीच मिठाइयां, दीये, पटाखे और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
The ad is not displayed on the page
current post: जरूरतमंद बच्चों के साथ मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने मनाई दीपावली, बांटी खुशियां, ID: 14078
Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)
Find solutions in the manual
शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को भी दीपावली की खुशियों में शामिल करना और उनके जीवन में उत्साह एवं उमंग का संचार करना था। संस्था की सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया।
उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
दीपावली के अवसर पर मिले उपहारों को देखकर गुरुनानक होम के बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। बच्चों ने दीये जलाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर त्योहार का आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस मौके पर शाखा की सदस्यों ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें। कोई भी बच्चा आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण त्योहार की खुशियों से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की इस पहल के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ त्योहार मनाने और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। संस्था का प्रयास है कि सामाजिक गतिविधियों के जरिए जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाई जाएं।
कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, शायरी अग्रवाल, कोमल पोद्दार, निशि सराफ, हेमलता पोद्दार और वीणा शर्मा उपस्थित थीं। यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी वेदिका ने दी।
