Friday, October 2

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है, जिसका पहला मैच 27 सितंबर को केरल में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने जियो स्टार से बातचीत में माना है कि साउथ अफ्रीका में होने वाला 2027 वर्ल्ड कप उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि यह खिताब जीतने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वे उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

“यही मेरी प्रेरणा है” – कोहली

37 साल के कोहली ने कहा, “मेरे लिए यह भारत की ओर से खेला जाने वाला आखिरी विश्व कप होगा और यही मेरी प्रेरणा है। मैं अपना सब कुछ झोंक देना चाहता हूं। निश्चित रूप से लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए जो भी करना पड़ेगा, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।” बता दें कि कोहली 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

कोहली ने आगे टूर्नामेंट की चुनौतियों पर बात करते हुए बताया कि 50 ओवर के वर्ल्ड कप की तीव्रता किसी भी चीज से ज्यादा होती है, क्योंकि अब इसमें T20 स्तर की तीव्रता वाले 10 मैच खेलने होते हैं और एक बड़े टूर्नामेंट में इतने मैचों तक वह तीव्रता बनाए रखना आसान नहीं होता। इसके अलावा विदेशी परिस्थितियों में खेलना भी अतिरिक्त ऊर्जा की मांग करता है।

वर्ल्ड कप में कोहली का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में 37 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनका सबसे बड़ा स्कोर 117 रन रहा है।

कोहली का वनडे करियर

अपने पूरे वनडे करियर में कोहली ने 302 पारियों में 58.59 की औसत से 14,941 रन बनाए हैं, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है और स्ट्राइक रेट 93.95 का रहा है।

पहला वनडे रविवार को

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का पहला वनडे मैच रविवार को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी, जबकि टीवी पर यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

Share.
Next Story
झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट; 27 सितंबर को इन इलाकों में असर
Exit mobile version