रांची: चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि उत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हीं बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, बच्चों ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल और भी खास बना दिया। विद्यालय की निदेशिका डॉ. माया कुमार ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा की आराधना और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ।
