कोतवाली थाना के पीछे पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान मौके पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, पुरानी पानी की टंकी को हटाकर उसकी जगह नई टंकी का निर्माण किया जाना था। इसी काम के दौरान अचानक पुरानी टंकी का ढांचा गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में दो या उससे ज्यादा मजदूर आ सकते हैं। वहीं, हादसे में एक मजदूर की मौत होने की सूचना भी सामने आ रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके को घेर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मलबा हटाने और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
हादसे में कितने मजदूर मलबे में फंसे हैं और मृतक की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।
Updating…
इसे भी पढ़े – लोहरदगा में मस्जिद-मजार में तोड़फोड़ से गरमाया माहौल, नेपाल का युवक हिरासत में


