सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश चौधरी के घर में शुक्रवार देर रात 7-8 नकाबपोश बदमाश घुस गए। पिस्टल की नोक पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर अपराधियों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लूट ली।
जानकारी के मुताबिक, वारदात रात करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद लूटपाट कर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।
चांडिल थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, घटना से जुड़ी आगे की जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
इसे भी पढ़े – देवघर में JMM नेता के घर में लूट, बेटे पर बंदूक तान…10 लाख तक के सामान लेकर फरार हो गए चोर
