Friday, November 27

रांची: रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को छात्र-छात्राएं जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शहीद चौक के पास आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए सभी परीक्षाओं की तिथि-सारणी (डेटशीट) अविलंब जारी करने, लंबित परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने और पंजीकरण प्रक्रिया में अनावश्यक देरी रोकने की मांग की। इसके अलावा विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर तत्काल जारी करने और शैक्षणिक सत्रों में हो रही देरी को दूर करने की भी मांग उठाई गई।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की अनियमित शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक देरी का सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लेने और लंबित शैक्षणिक कार्यों को नियमित करने की अपील की है।

Share.
Next Story
28 नवंबर को झारखंड बंद का ऐलान, आदिवासी संगठनों ने किया राज्यव्यापी विरोध का आह्वान
Exit mobile version