Wednesday, October 28

चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर सियासी तंज और मीम्स की बाढ़ आ गई है। बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग प्रतिक्रियाओं और मीम्स के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा कर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है।

 

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने सोचने वाली इमोजी भी लगाई।

बैलेट पेपर के बहाने कांग्रेस पर निशाना

मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया और EVM को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में कांग्रेस को चारों राज्यों में एक भी सीट नहीं मिली, जबकि पार्टी ने कुल 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

प्रधानमंत्री की पोस्ट के बाद बीजेपी समर्थक इसे कांग्रेस पर तंज के तौर पर साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं के जरिए चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

Share.
Next Story
छठ घाटों से विकास योजनाओं तक, गिरिडीह में जमीनी हकीकत परख रहीं कल्पना सोरेन
Exit mobile version