चतरा/इटखोरी: मां भद्रकाली मंदिर परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कीर्तन मंडली के पुजारी श्रीनिवास स्वामी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बताया गया कि श्रीनिवास स्वामी मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनके कमरे में शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया और श्रीनिवास स्वामी को नीचे उतारा गया। इसके बाद उन्हें तत्काल इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़े – झाबरी के पास अनियंत्रित होकर पलटी कोलकाता से रांची आ रही बस, 20 से ज्यादा यात्री घायल
