Sunday, November 29

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बलौदाबाजार से रायपुर लौटने के दौरान खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां प्राइवेट वार्ड में उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के वक्त कार में सांसद के बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी मौजूद थे। दुर्घटना में ड्राइवर के सीने में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिंता जताई और भगवान श्रीराम से सांसद के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Share.
Next Story
रांची नगर निगम का बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी, टैक्स नहीं देने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Exit mobile version