Friday, October 2

आखिर क्या हुआ है रांची क्लब के सदस्यों को?

किसी की दिलचस्पी चुनाव में नहीं…एक ही टीम के 9 सदस्य सभी 9 पद पर लड़ रहे चुनाव, दूसरी टीम ही नहीं बन पाई

रांची क्लब चुनाव में डेमोक्रेसी साफ तार तार नजर आ रही है। चुनावी मैदान में इस बार मुकाबला एकदम एकतरफा हो गया है जिसके कारण सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ संदीप साहू समेत नौ सदस्यों की मजबूत टीम है, तो दूसरी तरफ कोई टीम ही नहीं बन पाई। यह तो भला हो दो निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक जलान और आनंद जलान का जिन्होंने चुनाव में कम से कम ताल तो ठोंकी। आपको बता दें कि रांची क्लब को शहर के नामी गिरामी क्लब के रूप में देखा जाता है। शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसाई इस क्लब के सदस्य हैं लेकिन हैरत की बात है जिस रांची क्लब के चुनाव में कभी कई लोग ताल ठोकते थे आज उसी क्लब के चुनाव में कोई दिलचस्पी तक नहीं ले रहा। लगता है जैसे सभी का व्यवस्था से भरोसा हो उठ गया है। आज शनिवार (26 सितंबर 2026) को शाम 5 बजे से 7 बजे तक रांची क्लब की वार्षिक आम सभा (AGM) होगी, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इस पूरे आयोजन में पूर्व सांसद अजय मारू संरक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस पूरे आयोजन में पूर्व सांसद अजय मारू संरक्षक के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

नौ सदस्यीय टीम

बता दे नौ सदस्यीय टीम में शामिल हैं — संदीप साहू, तरुण तनेजा, कनिष्का पोद्दार, आलोक मिनोचा, आयुष खेमका, प्रतीक साबू, राहुल मारू, ऋषि छाबड़ा और उत्कर्ष मिश्रा। टीम का नारा है — “ड्रिवन बाय पर्पज़, पावर्ड बाय टीमवर्क”, यानी उद्देश्य से प्रेरित, टीमवर्क से संचालित।

दो निर्दलीय उम्मीदवार

वहीं दो निर्दलीय उम्मीदवार की बात करे तो सीरियल नंबर 07 के साथ अभिषेक जलान भी चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं । उनका नारा है — “लेट्स मेक द क्लब मेंबर-फर्स्ट”। दूसरी ओर, आनंद जलान भी अपने  दम पर सीरियल नंबर 09 के साथ मैदान में डटे है। जलान खुद को “नई सोच, नए विचार” वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश कर रहे हैं।

रांची क्लब के इतिहास में यह चुनाव इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह एक संगठित पैनल बनाम अकेले उम्मीदवार की लड़ाई है। अब देखना यह होगा कि क्लब के सदस्य संगठित टीम के अनुभव पर भरोसा जताते हैं या फिर अकेले मैदान में उतरे नए चेहरे को मौका देते हैं। नतीजे आज शाम की चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

 

Share.
Next Story
रांची के सिद्धार्थ चौधरी ने अंटालिया में गणेश चतुर्थी पूजा में लिया हिस्सा
Exit mobile version