रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल कांके की तीरंदाज अनुष्का तिवारी ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उन्होंने दो पदक जीतकर विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया।
24 से 26 अक्टूबर 2026 तक नोएडा स्टेडियम, नोएडा में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
अनुष्का की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुष्का की यह उपलब्धि झारखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है।
