रांची: राजधानी रांची का चर्चित हरमू चौक बुधवार को एक नए नाम के साथ नजर आया। भाजपा ने हरमू चौक पर ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ नाम का बोर्ड लगाया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान जो तस्वीरें सामने आयीं हैं उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि विकसित भारत में झारखंड पिछड़ता जा रहा है। इन तस्वीरों में चौक की हालत देखिए जो जर्जर हो चुकी है। गंदगी से पूरा चौक गजबजाया हुआ है। ऐसे होगा भारत विकसित ..भाजपा को बोर्ड लगाने से पहले कम से कम एक बार राज्य के इस विकास के लिए जिम्मेदार विधायक, अधिकारियों के नाम का भी खुलासा करना चाहिए। हरमू चौक की इस दुर्दशा के जिममेदार कौन हैं इसका भी खुलासा होना चाहिए। हालांकि ताम झाम में कोई कमी नहीं की गयी थी।
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में मशालें थीं और गाजे-बाजे के बीच चौक पर नया बोर्ड लगाया गया।
मशाल लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
हरमू चौक पहुंचने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ नाम का बोर्ड लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की ओर से हरमू चौक को यह नया नाम दिए जाने के बाद अब शहर में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से रांची के प्रमुख चौकों में शामिल हरमू चौक अब भाजपा के लगाए गए इस नए बोर्ड के कारण एक बार फिर चर्चा में है।
आदित्य साहू समेत कई नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह और विधायक नवीन जायसवाल समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी कार्यालय से हरमू चौक तक पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मशालें भी थाम रखी थीं।
भाजपा की ओर से लगाए गए बोर्ड पर अब हरमू चौक का नाम ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ लिखा गया है।
इसे भी पढ़े – FIR में नाम दर्ज होने के बाद भी नहीं थमा प्रदर्शन, समर्थकों के साथ DC ऑफिस घेराव के लिए निकले कुमार राजा
