बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और फिल्म जगत से जुड़ी जानी-मानी शख्सियत कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से साझा की गई है।

यशराज फिल्म्स ने एक बयान जारी कर कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की। बयान में परिवार की ओर से इस मुश्किल घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही परिवार ने मुश्किल समय में मिले लोगों के प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया है।
परिवार ने मांगी निजता
यशराज फिल्म्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कृष्णा मुखर्जी के निधन से परिवार बेहद दुखी है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान किया जाए।
कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रानी मुखर्जी के परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय माना जा रहा है।
निधन की वजह की जानकारी नहीं
फिलहाल कृष्णा मुखर्जी के निधन की वजह को लेकर परिवार की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़े – झारखंड सरकार का बड़ा फैसला : कस्तूरबा सहित सभी आवासीय विद्यालयों के संविदा शिक्षकों के मानदेय में 10% इजाफा



